Interstellar Explained in Hindi: ब्लैक होल और टाइम ट्रैवल का सच क्या है?





नमस्कार दोस्तों!

क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष (Space) में एक ऐसा ग्रह (Planet) भी हो सकता है जहां बिताया गया 1 घंटा, धरती के 7 साल के बराबर हो?

जी हां, आज हम बात करने वाले हैं क्रिस्टोफर नोलन की सबसे दिमाग हिला देने वाली फिल्म "इंटरस्टेलर" (Interstellar) के बारे में। अगर आपने यह फिल्म देखी है और आपको इसकी एंडिंग समझ नहीं आई, या आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।




फिल्म की कहानी (संक्षेप में)

यह कहानी भविष्य की एक ऐसी दुनिया की है जहां धरती पर अनाज (Crops) खत्म हो रहा है और इंसान मरने की कगार पर हैं। कूपर (मैथ्यू मैककोनाघी), जो एक पायलट है, उसे एक मिशन पर भेजा जाता है ताकि वह दूसरी गैलेक्सी में जाकर इंसानों के रहने लायक नई दुनिया ढूंढ सके।

लेकिन असली खेल तब शुरू होता है जब वे "गर्गेंटुआ" (Gargantua) नाम के ब्लैक होल के पास पहुंचते हैं।


Explained: फिल्म की गुत्थियां और क्लाइमेक्स का मतलब

दोस्तों, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में आसानी से समझ नहीं आतीं। अगर आप भी फिल्म के अंत में कन्फ्यूज थे, तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इंटरस्टेलर में आखिर हुआ क्या था?


1. 1 घंटा = 7 साल कैसे हो गए? (Time Dilation)


फिल्म का सबसे मशहूर सीन वह है जब कूपर (Cooper) और ब्रांड पानी वाले ग्रह (Miller’s Planet) पर उतरते हैं। वहां बिताया गया 1 घंटा, पृथ्वी के 7 साल के बराबर था।

विज्ञान: यह आइंस्टीन की 'Relativity' थ्योरी है। वह ग्रह एक बहुत विशाल ब्लैक होल (Gargantua) के पास था। ब्लैक होल की ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) इतनी होती है कि उसने समय (Time) को भी धीमा कर दिया।

इसीलिए जब कूपर मुश्किल से 3-4 घंटे बाद वापस अपने जहाज पर लौटता है, तो वहां बैठा उसका साथी रोमिली बूढ़ा हो चुका होता है क्योंकि उसके लिए 23 साल बीत चुके थे।


2. ब्लैक होल के पास समय धीमा क्यों हो जाता है? (The Science of Space-Time)

यह सवाल सबके दिमाग में आता है कि समय (Time) तो एक आभासी (Virtual) चीज है जो सिर्फ घड़ी में दिखती है, तो कोई फिजिकल (Physical) चीज जैसे ब्लैक होल उसे पकड़कर धीमा कैसे कर सकता है?

इसे समझने के लिए हमें आइंस्टीन की थ्योरी को समझना होगा। आइंस्टीन ने बताया था कि समय (Time) और अंतरिक्ष (Space) अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि ये दोनों मिलकर एक "चादर" की तरह हैं, जिसे Space-Time Fabric कहा जाता है।

इसे इस बेहतरीन उदाहरण से समझिए:

i). रबर की चादर (Trampoline) का उदाहरण:

कल्पना कीजिए कि हवा में एक तनी हुई रबर की चादर (Trampoline) लटकी है। यह चादर ही हमारा "समय और अंतरिक्ष" है।

ii). लोहे का भारी गोला (The Heavy Ball):

अब उस चादर के बीचों-बीच एक बहुत भारी लोहे का गोला रख दीजिए (यह ब्लैक होल है)।

चूंकि गोला बहुत भारी है, वो रबर की चादर को नीचे की तरफ दबा देगा और वहां एक गहरा गड्ढा बन जाएगा।

यहाँ ध्यान दीजिये: ब्लैक होल ने सिर्फ जगह (Space) को नहीं मोड़ा, उसने उस चादर (Time) को भी खींचकर लंबा (Stretch) कर दिया है।



iii). अब समय धीमा कैसे हुआ?

जब कूपर उस गड्ढे (ब्लैक होल) के पास पहुंचा, तो वो उस "खिंची हुई चादर" पर था। बाहर (पृथ्वी पर) चादर समतल थी, तो समय जल्दी बीत रहा था। लेकिन ब्लैक होल के पास चादर (समय) खिंचकर इतनी लंबी हो गई थी कि वहां "1 घंटे" का समय बीतने में उतना ही वक्त लगा, जितना पृथ्वी पर "7 साल" बीतने में लगता है।

आसान भाषा में—ब्लैक होल की भारी ग्रेविटी ने समय के धागे को ही खींचकर लंबा कर दिया था।


3. वो 'भूत' कौन था? (Who was the Ghost?)


फिल्म की शुरुआत में कूपर की बेटी 'मर्फ' को लगता है कि उसके कमरे में कोई भूत है जो किताबें गिरा रहा है।

क्लाइमेक्स में पता चलता है कि वह कोई भूत नहीं, बल्कि खुद कूपर था।

जब कूपर ब्लैक होल (Gargantua) में गिरता है, तो वह मरता नहीं है। भविष्य के उन्नत इंसानों (Future Humans) ने उसे बचाने के लिए वहां एक Tesseract (पांचवां आयाम) बनाया था।

वहां से कूपर समय में पीछे देख सकता था। उसने ही ग्रेविटी का इस्तेमाल करके वो किताबें गिराई थीं और अपनी बेटी को नासा (NASA) के कोर्डिनेट्स भेजे थे।

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर वो 'Future Humans' कौन थे? (Who were 'THEY'?)

पूरी फिल्म में नासा के लोग कहते हैं कि "वे" (They) हमारी मदद कर रहे हैं। “उन्होंने” ही शनि ग्रह (Saturn) के पास वॉर्महोल (Wormhole) रखा था ताकि हम दूसरी गैलेक्सी में जा सकें।

शुरुआत में कूपर को लगता है कि "वे" कोई एलियंस (Aliens) हैं।

लेकिन ब्लैक होल (Tesseract) के अंदर कूपर को सच समझ आता है।

• वो हम ही थे: वो कोई एलियन नहीं, बल्कि लाखों साल बाद के उन्नत इंसान (Future Humans) थे।


वॉर्महोल क्या है? (wormhole)

फिल्म में इंसान पृथ्वी से दूसरी गैलेक्सी में जाने के लिए 'वॉर्महोल' का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह है क्या?

इसे समझने के लिए फिल्म का वो "कागज वाला उदाहरण" सबसे बेहतरीन है:

1. मान लीजिए ब्रह्मांड (Universe) एक सीधा कागज का पन्ना है।

2. इस पन्ने के एक कोने पर पृथ्वी है और दूसरे कोने पर वो नया ग्रह है।

3. अगर आप सीधा चलकर जाएंगे, तो वहां पहुंचने में हजारों साल लग जाएंगे।

4. लेकिन अगर हम उस कागज को मोड़ (Fold) दें ताकि दोनों कोने एक-दूसरे से चिपक जाएं, और फिर उसमें एक पेन से छेद कर दें—तो एक शॉर्टकट बन जाएगा।

बस, वॉर्महोल अंतरिक्ष (Space) में बना वही छेद (Tunnel) है जो दो बहुत दूर की जगहों को जोड़ देता है, ताकि हम पलक झपकते ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकें।

वॉर्महोल 'गेंद' (Sphere) जैसा क्यों दिखता है?

फिल्म में कूपर पूछता है— "यह तो एक गोला (Ball) है, कोई छेद नहीं?"

इसका जवाब बहुत दिलचस्प है:

• कागज (2D) पर कोई छेद गोल (Circle) दिखता है।

• लेकिन हमारा ब्रह्मांड (3D) है, और 3D में कोई भी छेद एक गोला (Sphere) या गेंद की तरह दिखाई देगा। इसलिए फिल्म में वॉर्महोल एक कांच की गेंद जैसा दिखता है जिसके आर-पार देखा जा सकता है।


(Disclaimer about wormhole)

(फिल्म देखकर अगर आपको लग रहा है कि स्पेस में ऐसी सुरंगे सच में मौजूद हैं, तो रुकिए।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, वॉर्महोल अभी सिर्फ 'कागज' पर मौजूद हैं, हकीकत में नहीं।

• सिर्फ एक थ्योरी: आइंस्टीन के गणित (General Relativity) के हिसाब से वॉर्महोल बन सकते हैं, लेकिन आज तक हमें ब्रह्मांड में ऐसा कोई भी वॉर्महोल नहीं मिला है।)


• 5वां आयाम (5th Dimension): हमारे लिए समय एक सीधी रेखा है (हम सिर्फ आगे बढ़ सकते हैं, पीछे नहीं)। लेकिन भविष्य के उन इंसानों ने विकास करके 5वें आयाम को पा लिया था। उनके लिए 'समय' एक पहाड़ जैसा है, जिस पर वो ऊपर (Future) भी जा सकते हैं और नीचे (Past) भी।

5th आयाम क्या होता है 

हम 3 आयाम (3D) में रहते हैं: हम आगे-पीछे, दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे जा सकते हैं।

• 4th आयाम (Time) है: हमारे लिए 'समय' एक बहती नदी है। हम इसमें सिर्फ आगे जा सकते हैं, पीछे (भूतकाल में) नहीं जा सकते।

• 5वां आयाम (5th Dimension): यह वो जगह है जहाँ समय (Time) एक 'कमरे' की तरह बन जाता है।

• जैसे आप अपने बेडरूम से किचन में जा सकते हैं और वापस आ सकते हैं।

• वैसे ही 5वें आयाम में रहने वाले लोग समय में कहीं भी आ-जा सकते हैं। उनके लिए बचपन, जवानी और बुढ़ापा—सब एक साथ एक ही कमरे में मौजूद हैं। 5 वाँ आयाम में हम भविष्य के साथ साथ भूतकाल में भी जा सकते है 

फिल्म में कूपर जब उस बॉक्स (Tesseract) में घुसता है, तो उसे अपनी बेटी का बचपन, जवानी सब एक साथ दिखाई देता है। वो समय को एक 'पहाड़' की तरह देख पा रहा था जिस पर वो चढ़ भी सकता था और उतर भी सकता था।

• मदद क्यों की?: उन भविष्य के इंसानों का अस्तित्व तभी संभव था जब वर्तमान (Present) के इंसान बच पाते। इसलिए उन्होंने कूपर की मदद करने के लिए वो 'Tesseract' बनाया, ताकि कूपर अपनी बेटी को डाटा भेज सके और इंसानी नस्ल खत्म होने से बच जाए।


4.घड़ी की सुई का राज (The Watch Scene)


ब्लैक होल के अंदर फंसा कूपर अपनी बेटी मर्फ को 'क्वांटम डेटा' भेजना चाहता था ताकि पृथ्वी के लोग बच सकें।

उसने ग्रेविटी तरंगों का इस्तेमाल करके, मर्फ के कमरे में रखी उस घड़ी की सेकेंड वाली सुई को हिलाया (Morse Code में)।

बड़ी हो चुकी मर्फ (जो अब वैज्ञानिक बन चुकी है) समझ जाती है कि यह उसके पिता का संदेश है। वो उस डेटा से ग्रेविटी की इक्वेशन सॉल्व करती है और इंसानों को स्पेस स्टेशन बनाकर पृथ्वी से बाहर ले जाती है।


5.क्या कूपर अपनी बेटी से उम्र में छोटा हो गया?


हाँ! यह फिल्म का सबसे इमोशनल हिस्सा है।

चूंकि कूपर स्पेस में ब्लैक होल के पास था, उसके लिए समय बहुत धीमा चला। उसके लिए सिर्फ कुछ दिन या महीने बीते थे।

लेकिन पृथ्वी पर 80-90 साल बीत चुके थे।

जब वो वापस लौटता है, तो वह अब भी जवान है, लेकिन उसकी बेटी मर्फ बूढ़ी होकर अपनी आखिरी सांसें ले रही है। एक बाप अपनी बूढ़ी बेटी का हाथ थामता है—यही सीन इस फिल्म को मास्टरपीस बनाता है।


6.अंत में कूपर कहाँ गया?


फिल्म के आखिर में मर्फ अपने पिता से कहती है— "किसी पिता को अपनी संतान को मरते हुए नहीं देखना चाहिए। तुम 'ब्रांड' के पास जाओ।"

डॉ. ब्रांड (हीरोइन) उस वक्त एडमंड्स प्लेनेट पर अकेली थी, जहाँ जीवन संभव था। कूपर एक जहाज चोरी करता है और ब्रांड को ढूंढने निकल पड़ता है ताकि वहां नई इंसानी बस्ती बसा सके।


क्यों देखनी चाहिए?


1. विजुअली जबरदस्त: इस फिल्म में ब्लैक होल को जैसे दिखाया गया है, वह साइंस के हिसाब से 100% सटीक माना जाता है।


2. बाप-बेटी का रिश्ता: साइंस के अलावा, यह फिल्म एक पिता के दर्द को दिखाती है जो अपने बच्चों को बचाने के लिए उन्हें छोड़कर चला जाता है।


3. म्यूजिक: हंस ज़िमर (Hans Zimmer) का संगीत आपके रोंगटे (Goosebumps) खड़े कर देगा।

निष्कर्ष (Final Verdict)

अगर आपको साइंस फिक्शन पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए हीरा है। इसे दिमाग खोल कर देखें।

मेरी रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐⭐ (5/5)

IMDb रेटिंग: 8.7/10


कहां देखें: यह फिल्म Amazon Prime Video पर हिंदी में उपलब्ध है।

Link-:  
https://app.primevideo.com/detail?gti=amzn1.dv.gti.b4a9f7c6-5def-7e63-9aa7-df38a479333e&territory=IN&ref_=share_ios_movie&r=web

Comments